यह उदाहरण का डेटा है। अपनी जानकारी भरिए; प्रीव्यू तुरंत बदलेगा। ख़ाली छोड़ा गया फ़ील्ड बायोडाटा में नहीं दिखेगा।
JPG WhatsApp पर भेजने के लिए, PDF प्रिंट के लिए। आपका डेटा सिर्फ़ इसी ब्राउज़र में सेव होता है।
अच्छा शादी बायोडाटा कैसे बनाएँ
- एक पेज में रखें। रिश्तेदार और परिवार बायोडाटा WhatsApp पर देखते हैं; एक साफ़ पेज सबसे अच्छा पढ़ा जाता है। लंबी जानकारी होने पर टूल फ़ॉन्ट अपने आप छोटा कर देता है।
- फ़ोटो साफ़ और हाल की हो। सामने से, अच्छी रोशनी में, सादे बैकग्राउंड के साथ।
- कुंडली की जानकारी सही भरें। जन्म तिथि, समय और स्थान से राशि, नक्षत्र और मांगलिक जानने के लिए जन्म राशि टूल देखिए।
- सच लिखें। नौकरी, आमदनी और शिक्षा की सही जानकारी से बाद में भरोसा बनता है।
- संपर्क एक ही रखें, जो परिवार का कोई बड़ा सदस्य उठाता हो।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या बायोडाटा पर वॉटरमार्क आएगा?
नहीं। PDF और JPG दोनों बिना वॉटरमार्क, बिल्कुल मुफ़्त हैं।
क्या मेरी फ़ोटो और जानकारी कहीं सेव होती है?
सिर्फ़ आपके ब्राउज़र में, ताकि अगली बार खोलने पर वही दिखे। किसी सर्वर पर कुछ नहीं जाता। “सारा डेटा ख़ाली करें” से तुरंत हटा सकते हैं।
कोई नया फ़ील्ड कैसे जोड़ें?
हर सेक्शन के नीचे “+ फ़ील्ड जोड़ें” दबाइए, जैसे “मामा जी का नाम” या “कुल देवता”।