सोने के गहने की कीमत कैलकुलेटरGold Jewellery Price Calculator

ज्वेलर के पास जाने से पहले हिसाब जान लीजिए। मेकिंग चार्ज में सबसे ज़्यादा मोल-भाव होता है।

उदाहरण का भाव। अपने ज्वैलर या IBJA का आज का 24K भाव डालिए; बाक़ी कैरेट का भाव अपने आप निकलता है।

पुराना सोना एक्सचेंज (वैकल्पिक)

कुल कीमत (GST के साथ)
—

ज्वैलर का बिल जाँचें

ऊपर वज़न, कैरेट और भाव सही भरकर, बिल की कुल रक़म डालिए। टूल बताएगा कि असल में कितना मेकिंग चार्ज लगा।

₹

अलग मेकिंग चार्ज पर कितना पड़ेगा

मेकिंग चार्जमेकिंगGSTकुल कीमतअसल रेट / ग्राम

सोने के गहने की कीमत कैसे बनती है

कीमत = सोने का दाम + मेकिंग चार्ज (+ वेस्टेज) + स्टोन + हॉलमार्क, और इसके ऊपर 3% GST। सोने का दाम = वज़न × उस कैरेट का भाव। 22 कैरेट का भाव 24 कैरेट के भाव का 91.6% होता है, 18 कैरेट का 75%।

  • मेकिंग चार्ज आम तौर पर 8% से 25% तक होता है। मशीन से बने हल्के गहनों पर कम, हाथ की कारीगरी और एंटीक डिज़ाइन पर ज़्यादा। इसमें मोल-भाव की सबसे ज़्यादा गुंजाइश होती है।
  • GST: दुकान से गहना ख़रीदने पर सोने, मेकिंग और स्टोन, सब पर 3% GST लगता है। अपना सोना देकर सिर्फ़ बनवाने (जॉब वर्क) पर मेकिंग चार्ज पर 5% GST लगता है।
  • हॉलमार्क: हर गहने पर BIS हॉलमार्क और 6 अंकों का HUID कोड होना चाहिए। BIS Care ऐप में HUID डालकर शुद्धता जाँच सकते हैं।
  • पुराना सोना: ज्वैलर पुराने सोने को पिघलाकर शुद्धता जाँचता है और आम तौर पर 2–10% कटौती करता है। एक्सचेंज में बिल पर पुराने सोने का वज़न, शुद्धता और रेट ज़रूर लिखवाएँ।

यह अनुमान है। हर ज्वैलर का मेकिंग, वेस्टेज और बिल बनाने का तरीक़ा अलग हो सकता है। ख़रीदने से पहले लिखित कोटेशन लें।

और काम के टूल

सभी 19 टूल देखें →