खर्च और बचत ट्रैकरExpense & Savings Tracker

खर्च लिखना इतना आसान कि रोज़ कर सकें। डेटा सिर्फ़ आपके फ़ोन में रहता है।

महीना

श्रेणी और बजट

बजट पर क्लिक करके बदलें

सारे खर्च

तारीख़क्याश्रेणीरक़म

खर्च लिखने की आदत कैसे बनाएँ

सबसे आसान तरीक़ा: हर खर्च के तुरंत बाद 5 सेकंड में बोल दीजिए, “120 ऑटो”। टूल रक़म और श्रेणी ख़ुद समझ लेता है: पेट्रोल आना-जाना में, सब्ज़ी और दूध खाना-पीना में, रिचार्ज बिल में। श्रेणी ग़लत लगे तो सूची में बदल दीजिए।

50-30-20 नियम

कमाई का लगभग 50% ज़रूरी खर्चों (घर, खाना, बिल), 30% अपनी पसंद के खर्चों, और कम से कम 20% बचत या निवेश में जाना चाहिए। ऊपर “बचत” बॉक्स बताता है कि इस महीने आप कहाँ खड़े हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मेरा डेटा कहाँ सेव होता है?

सिर्फ़ आपके फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में। कोई अकाउंट या लॉगिन नहीं है। फ़ोन बदलने से पहले “बैकअप” फ़ाइल बना लीजिए और नए फ़ोन पर “रिस्टोर” कर दीजिए।

बोलकर लिखना किस फ़ोन में चलेगा?

एंड्रॉयड पर Chrome, और कंप्यूटर पर Chrome या Edge में। पहली बार माइक्रोफ़ोन की अनुमति माँगी जाएगी। iPhone पर कीबोर्ड का माइक बटन दबाकर भी बोल सकते हैं।

और काम के टूल

सभी 19 टूल देखें →